#uttarakhand newsउत्तराखंडकानूनकार्रवाईक्राइम

एक लाख रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार 

देहरादून: उत्तराखंड में तमाम दावों के बावजूद भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा। रिश्वतखोरों को कोई डर नहीं रहा। अधिकारी सरेआम रिश्वत मांग रहे हैं। कभी कभार ही कोई अधिकारी पकड़ में आ रहा है। देहरादून जिले में बुधवार को विजिलेंस टीम ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी और उसकी महिला सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में दूसरी आरोपी पुष्पांजलि, पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नंबर-5, डालनवाला देहरादून है, जो ऋषिकेश स्थित उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल, गुमानीवाला की संचालिका बताई जा रही है।

 डोईवाला विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि नेपाली फार्म क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय से आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि जारी करने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच करते हुए जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम जनता और अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और बच्चों के अधिकारों पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button