#uttarakhand newsउत्तराखंडजनसमस्या/परेशानी

सिरोबगड़ के पास बद्रीनाथ हाईवे बाधित, वाहन फंसे 

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में अभी मानसून आने से लंबा समय है, लेकिन उससे पहले ही जरा सी बारिश में बदरीनाथ हाईवे बंद हो रहा है। रविवार को भी देर शाम हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ के पास बाधित हो गया। अचानक हुए भूस्खलन और मलबा आने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह रुक गया, जिससे वहां से गुजर रहे दो वाहन बीच मार्ग में फंस गए।

वहीं, मलबा गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खुद रुद्रप्रयाग एसएचओ सुरेश चंद्र बलूनी अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हाईवे को सुचारु करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

हाईवे के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइनें: अधिकारियों की मानें तो हाईवे को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं, ताकि, यातायात सामान्य किया जा सके। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन की मानें तो मार्ग खुलने के तुरंत बाद यातायात को नियंत्रित तरीके से चालू किया जाएगा‌ ताकि, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। फिलहाल, हाईवे को खोलने का काम जारी है। बता दें कि हर साल बरसात के दौरान नासूर बन जाता है, जो जरा सी बारिश में बंद हो जाता है, जिसके चलते खासकर चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।

करीब 95.12 करोड़ रुपए से होगा सिरोबगड़ डेंजर जोन ट्रीटमेंट: वहीं, इस बार सिरोबगड़ डेंजर जोन का 95.12 करोड़ रुपए की लागत से ट्रीटमेंट का किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु और लोगों की आवाजाही सुगम होगी। इसके साथ ही नेशनल हाईवे 7 पर सिरोबगड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही भूस्खलन की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button