#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

वरिष्ठ साहित्यकार डॉली डबराल समेत 18 हस्तियां सम्मानित 

इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन ने देशभर में उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्तर प्रदेश रत्न और उत्तराखंड रत्न से नवाजा 

देहरादून : इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से शनिवार शाम को एटलांटिस क्लब में आयोजित एम्पावर एंड इन्स्पायर” कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ साहित्यकार डॉली डबराल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 18 लोगों को उत्तर प्रदेश रत्न और उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस फ़ारूक़ ने कहा, “संस्था का उद्देश्य समाज में उत्कृष्टता, नेतृत्व और नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा ऐसे व्यक्तित्वों को पहचान देना था, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।”
सम्मानित किए गए प्रमुख व्यक्तित्वों में वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉली डबराल शिक्षाविद और गायक, पीयूष निगम, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल, शिमला के निदेशक डॉ. प्रमोद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेह त्यागी, समाजसेवी राम कुमार त्यागी, डॉ. बीपी मैठानी, अध्यक्ष, आर.टी.आई. क्लब,  डॉ. सोना कौशल, प्रसिद्ध न्यूरो-साइकोलॉजिस्ट, डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन, मेरठ, एड्रिश रे, विमान रखरखाव अभियंता, पश्चिम बंगाल, पी. राघुपथी, चेन्नई विमान रखरखाव अभियंता, तमिलनाडु, शरत श्याम झारखण्ड, अशोक भंडारी उत्तराखंड / कुवैत, मलय आनंद भागलपुर बिहार, अमित कुमार गुप्ता मुबई महाराष्ट्र, राजीव माथुर उत्तर प्रदेश, मनोज कुमार गुप्ता, लाइसेंसधारी विमान अभियंता, अबूधाबी डॉ. सोनू तोमर, एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जोलीग्रांट, देहरादून शामिल थे।
इस अवसर पर जस्टिस रिटायर्ड राजेश टंडन , डॉ . एस एस नेगी, सौरभ कुमार, एवं अमित वी कपूर नवोदित प्रवाह पत्रिका के प्रधान संपादक रजनीश त्रिवेदी, सोमेश्वर पांडे, विजय कुमार द्रोणी जीएसटी कमिश्नर, दर्द गढ़वाली, उषा थपलियाल, किशन कुमार अरोड़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्ष निधि शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नवोदित प्रवाह पत्रिका के प्रधान संपादक रजनीश त्रिवेदी, सोमेश्वर पांडे, विजय कुमार द्रोणी जीएसटी कमिश्नर, दर्द गढ़वाली, उषा थपलियाल, किशन कुमार अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button