#uttarakhand newsउत्तराखंडविधानसभा सत्र

उत्तराखंड में दो साल में खाद्य पदार्थों के 330 सैंपल फेल हुए

गैरसैंण : भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट और मिसलीडिंग प्रकरणों का उठा।

एफडीए में खाली पदों को लेकर बृजभूषण गैरोला ने पूछा सवाल। देहरादून में टेस्टिंग लैब कब खुलेगी ये भी पूछा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हर साल होते हैं सैंपल टेस्ट. पिछले दो सालों लिए गए कुल 3,311 सैंपल, जिसमें 330 सैंपल फेल हुए. सारे वाद न्यायालय में चल रहे हैं. टेस्टिंग लैब देहरादून में बन गई है और 31 मार्च 2026 से पहले होगा उद्घाटन. ऑनलाइन खाद्य पदार्थों को लेकर भी उठा सवाल. विधायक प्रेमचंद अग्रवाल बोले केवल त्यौहारों से पहले जोती है जांच. केवल छोटे व्यापारियों पर होती है कार्रवाई लेकिन बड़े मॉल और सुपर मार्केट में नहीं होती है जांच. ऑनलाइन के बढ़ते चलन के चलते क्या स्वास्थ्य विभाग इन पर भी कोई कार्रवाई करेगा. धन सिंह रावत ने कहा जहां सदस्य बोलेंगे करेंगे कार्रवाई. कल से ही शुरू करेंगे जांच. कैंसर को नोटिफ़ाई करने के लिए गॉइडलाइन जारी की जाएगी. पालिसी स्तर पर कैंसर से निपटने के लिए होगा बड़ा काम. विधायक विनोद चमोली ने कहा पहले लोकल बॉडी करती थी खाद्य परीक्षण का काम. निकाय बड़े स्तर पर मिलावटखोरी के ख़िलाफ़ करते थे कार्रवाई. अब उनसे ये काम वापस लेकर स्वास्थ्य विभाग को दे दिया गया है. लोकल बॉडी के पास पूरा तंत्र मौजूद है. उन्हें यह काम दिया जा सकता है. धन सिंह रावत ने दिया आश्वासन वो इस मामले पर विचार करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button