#uttarakhand newsउत्तराखंडपुस्तक लोकार्पणपुस्तक समीक्षासाहित्य

लेखिका रुचि बिष्ट के उपन्यास Ors, Ifs, Ands, The Unlimited Possibilities का लोकार्पण 

देहरादून: काउंसिलिंग साइकालोजिस्ट एवं लेखिका रुचि शर्मा बिष्ट के उपन्यास ‘Ors, Ifs, Ands, The Unlimited Possibilities’ का रविवार शाम को डीएसओआई स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया। उपन्यास का लोकार्पण पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, पद्मश्री डॉ. योगी एरन, हिमाचल टाइम्स की संपादक इंद्राणी पांधी, राज्य आंदोलनकारी सुभाष बड़थ्वाल एवं मनोचिकित्सक डॉ. मुकुल शर्मा ने किया।

इस मौके पर लेखिका रुचि शर्मा बिष्ट ने कहा कि यह उपन्यास रोमांटिक फिक्शन, प्रेम, आत्मबोध और और मन की उलझनों को उजागर करता है। कहानी की नायिका रिया एक ऐसे विवाह बंधन में बंधी है, जहां प्यार और अपनापन नहीं है। फिर उसकी जिंदगी में आता है आरुष, जो उसे प्रेम पर विश्वास दिलाता है। लेकिन सच्चाई खुलने पर सामने आता है कि आरुष पैथोलॉजिकल लाइंग यानी झूठ बोलने की बीमारी से ग्रस्त है।

लेखिका के पति कर्नल बिष्ट ने मोडरेट की भूमिका निभाते हुए लेखिका से विभिन्न सवालों के जरिए उपन्यास के तमाम पहलुओं को उजागर किया। सभी वक्ताओं ने लेखिका को बधाई देते हुए इस उपन्यास को समाज के लिए उपयोगी बताया। दर्द गढ़वाली ने ग़ज़ल सुनाई, जबकि रवि प्रियांशु ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button