#uttarakhand newsउत्तराखंडकानूनकार्रवाईपुलिस-प्रशासन

उर्मिला सनावर ने एसआईटी को सौंपे सबूत, छह घंटे तक हुई पूछताछ 

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कंट्रोवर्सी मामले में फरार चल रही उर्मिला सनावर आज बुधवार सात जनवरी को देहरादून में पुलिस के सामने पेश हुए। उर्मिला सनावर से करीब 6 घंटे तक पूछताछ हुई। उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर खुद इनकी जानकारी दी।

उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उर्मिला सनावर ने खुद बताया कि वो फिलहाल उत्तराखंड देहरादून में है। आज सात जनवरी को सुबह 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वो देहरादून में एसआईटी जांच में थी। उन्होंने पुलिस को पूरा सहयोग किया। उत्तराखंड पुलिस का रवैया भी उनके लिए बहुत अच्छा रहा।

उर्मिला सनावर के मुताबिक अभी एसआईटी की जांच जारी है। कल यानी गुरुवार आठ जनवरी को बाकी के मुकदमों में एसआईटी जांच के लिए हरिद्वार जाना है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े जो भी सबूत, साक्ष्य या फिर रिकॉर्डिंग उनके पास थी, वो उन्होंने पुलिस को दे दी है। इसके बाद पुलिस ने भी उनसे जो सवाल किए, उसका भी उर्मिला सनावर ने संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने पुलिस से यहीं कहा है कि उस बेटी को न्याय मिलना चाहिए।

उर्मिला सनावर ने साफ किया है कि कोई राजनीतिक दल उनको लेकर राजनीति न करे, क्योंकि अंकिता भंडारी केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की बेटी है। उर्मिला सनावर का कहना है कि उन्होंने पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग किया है और एसआईटी जांच अभी भी जारी है। बाकी की जांच कल होगी। इसीलिए कल भी वो जांच में ही रहेगी।

बता दें कि उर्मिला सनावर खुद को बीजेपी के पूर्व विधायक रहे सुरेश राठौर की पत्नी कहती है। दिसंबर 2025 में उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उर्मिला सनावर ने अपनी और सुरेश राठौर की मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया गया था। उर्मिला सनावर ने वीडियो में एक व्यक्ति का नाम भी लिया था और कहा था कि ये वहीं वीआईपी व्यक्ति है, जिसको एक्सट्रा सर्विस देने के लिए पर अंकिता भंडारी पर दबाव बनाया गया था, हालांकि जब अंकिता ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसकी हत्या कर दी गई।

इसके अलावा उर्मिला सनावर ने कई और खुलासे किए थे, जिसके बाद उत्तराखंड राजनीति में हड़कंप मच था। इस वीडियो के बाद उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर पर कई मुकदमे दर्ज हुए थे। तभी से उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर फरार चल रहे थे। हालांकि आज उर्मिला सनावर पुलिस के सामने पेश हुई और अपने बयान दर्ज कराए, वहीं सुरेश राठौर के सभी मुकदमों पर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

 

हमने उस बेटे के लिए यहीं गुहार लगाई है कि जो भी उच्च स्तर की जांच हो वो सरकार, शासन-प्रशासन करें, चाहे वो सीबीआई हो या फिर नार्को टेस्ट, मैं भी उसके लिए तैयार हूं और सुरेश राठौर का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए. क्योंकि सारी चीजें उसी ने बताई है हमें और उससे जुड़ी जितनी भी रिकॉर्डिंग थी, आज हमने एसआईटी जांच को दे दी है और ये जांच लगभग पांच से छह घंटे चली है।

-उर्मिला सनावर, एक्टर

 

हम सुबह से कोई सोशल मीडिया नहीं देख रहे थे। हालांकि जब हमने शाम को अपने फेसबुक और अन्य सोशल साइड ओपन की तो मुझे यह देखकर बड़ा दुख हुआ कि लोग हमारा नाम राजनीति में जोड़ रहे है और जो बेटी अंकिता भंडारी इस दुनिया में नहीं है, उसे लेकर राजनीति कर रहे है। तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है कि उर्मिला सनावर कांग्रेसी है या वो बीजेपी के अलग-अलग गुटों में बंट चुकी है, तो इस तरह की राजनीति और मिथ्या आरोप न लगाएं. मैं सिर्फ एक बेटी के न्याय के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर यहां आई हूं, तो इस तरह की भ्रांतियां न फैलाए।

-उर्मिला सनावर, एक्टर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button