#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाई

कॉकरोच के प्रदर्शन में शामिल हुई गेस्ट टीचर निलंबित 

बहादुरगढ़: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई रोहतक के एक स्कूल की महिला गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को विभाग ने निलंबित कर दिया है।

हालांकि आदेश पत्र में निलंबन का कारण नहीं लिखा है, लेकिन इस प्रदर्शन के अगले ही दिन उनसे फोन पर जवाब भी मांगा गया था।

ऐसे में निलंबन को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में रह रही शिक्षिका सुलेखा ने कहा कि कारण तो विभाग जाने, मगर पेपर लीक मामला उनके बेटे और युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। इस पर वे हार नहीं मानेंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।

सुलेखा दलाल मूल रूप से बहादुरगढ़ के मेहंदीपुर डाबौदा से हैं और रोहतक के रैनकपुरा स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में गेस्ट टीचर हैं। राजनीति से लेकर भजन गायन और सोशल मीडिया पर रील बनाने में भी सक्रिय रहती हैं।

रोहतक डीईईओ की ओर से उनके निलंबन आदेश जारी कर बीईओ ऑफिस हेडक्वार्टर तय किया है। बिना अनुमति हेडक्वार्टर न छोड़ने के आदेश हैं।

इधर, शिक्षिका सुलेखा दलाल ने कहा कि पेपर लीक से उनके बेटे को भी परेशानी हुई है। मगर यह केवल मेरे बेटे नहीं बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button