#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

सीएम धामी की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में 3000 करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट और छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी मिल सकती है।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में अनुपूरक बजट समेत कई विधेयकों पर मुहर लगाने की संभावना है।

प्रदेश में 27 अक्टूबर से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में प्रस्तावित है। इस सत्र में अनूपूरक बजट पारित होना है। इस बजट से शेष वर्ष में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

विधानसभा में 3000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट रखने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल सकती है। सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

मंत्रिमंडल की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर निकायों को राज्य से मिलने वाले अनुदान को लेकर छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button