उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले डीएम और एडीएम
देहरादून: उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 10 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उनके तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
नैनीताल और अल्मोड़ा में बदले जिलाधिकारी
जारी तबादला सूची के मुताबिक अंशुल सिंह को नैनीताल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा की नई जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा ललित मोहन रयाल को नैनीताल जिलाधिकारी के पद से हटाकर शासन में अपर सचिव बनाया गया है।
देहरादून और हरिद्वार में भी फेरबदल
प्रशासनिक बदलाव के तहत कृष्ण कुमार मिश्रा को हरिद्वार से देहरादून अपर जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। वहीं, वैभव गुप्ता को देहरादून से हरिद्वार अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद
सरकार के इस फैसले को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। नए पदों पर तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्यभार ग्रहण करने की अपेक्षा की जा रही है।



