#uttarakhand newsउत्तराखंडकार्रवाईपुलिस-प्रशासन

सीएम की फ्लीट का वाहन नहीं हुआ स्टार्ट, चालक निलंबित 

देहरादून: मुख्यमंत्री की फ्लीट में नियुक्त वाहन के फ्लीट मूवमेंट के दौरान समय से वाहन स्टार्ट न होने पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने आरक्षी चालक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सीएम की फ्लीट जानी थी। इस दौरान वाहन चालक समय से वाहन को स्टार्ट नहीं कर पाया। इस पर एसएसपी ने आरक्षी चालक दीपक सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

इसके साथ ही वीआईपी फ्लीट में नियुक्त समस्त वाहनों की मेंटेनेंस बुक को चेक किया गया। मेंटेनेंस बुक(लॉग बुक) में सभी वाहनों की मेंटेनेंस सही पाई गई, फिर भी किस कारण से उक्त वाहन स्टार्ट नहीं हुआ, इस संबंध में विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button