#uttarakhand newsउत्तराखंडक्राइम

तिब्बती मार्केट में सुबह-सवेरे एक युवक को गोली मारी, मौत 

देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह को फिर एक सनसनीखेज वारदात हो गई। डालनवाला कोतवाली इलाके में स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो लोग फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां एक शख्स को लोगों ने तड़पता देखा। उसके शरीर से खून बह रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राजधानी में दो हफ्ते के भीतर हत्या की यह चौथी वारदात है।

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी: अस्पताल ले जाने तक घायल शख्स का काफी खून बह चुका था। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है। सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है।

टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे अर्जुन शर्मा: पुलिस के अनुसार 40 साल के अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी में है। वो जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। अर्जुन तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। आज भी वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी विवाद का शक: पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था।

देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर 4 मर्डर: तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स की हत्या के साथ देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथा मर्डर है। इनमें तीन मर्डर महिलाओं के हुए हैं। 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में छात्रा की हत्या हुई थी। इसके बाद 31 जनवरी को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। फिर 2 फरवरी को देहरादन के मच्छी बाजार में गुंजन नाम की युवती की हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी देहरादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button