अजय राणा प्रेस क्लब अध्यक्ष और योगेश सेमवाल महामंत्री निर्वाचित

देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब के वर्ष 2026 के लिए हुए वार्षिक चुनाव में अजय राणा अध्यक्ष व योगेश सेमवाल महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी दर्शन सिंह रावत, सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद बडोनी और डॉ. वीके डोभाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। विजयी प्रत्याशियों को बुधवार शाम प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे तक चली मतगणना में अजय राणा अध्यक्ष पद पर चुने गए। महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल ने जीत हासिल की। मनीष डंगवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। गजेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोबन सिंह गुसाईं कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवेश शर्मा व मीना नेगी संयुक्त मंत्री व संप्रेक्षक पद पर विजय जोशी ने जीत हासिल की।

इसके अलावा मनवर रावत, रश्मि खत्री, मनमोहन लखेड़ा, मनोज सिंह जियाड़ा, वीरेंद्र डंगवाल पार्थ, हिमांशु जोशी, हरीश थपलियाल, ओमप्रकाश जोशी व सुलोचना पयाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
अपडेट चुनाव परिणाम
अध्यक्ष
अजय राणा 224
गिरिधर शर्मा 121
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
गजेंद्र सिंह नेगी 187
मो असद खान 36
संजय किमोठी 117
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
मनमीत रावत 122
सोबन सिंह गुसाईं 214
महामंत्री
अनिल चंदोला 93
डॉ विनोद पोखरियाल 46
विनोद पुंडीर 62
योगेश सेमवाल 140
संयुक्त मंत्री
के एस बिष्ट 167
शिवेश शर्मा 168
संयुक्त मंत्री महिला
गीता बिष्ट 123
मीना नेगी 212
कोषाध्यक्ष
नारायण परगांई 24
मनीष डंगवाल 201
राजेश बड़थ्वाल 121
संप्रेक्षक
मंगेश कुमार 110
रमन जायसवाल 92
विजय जोशी 139
सदस्य कार्यकारिणी चुनाव परिणाम
अनुज अवस्थी 111
अंबुज शर्मा 108
ओम प्रकाश जोशी 176
किशोर रावत 141
मनमोहन लखेड़ा 196
मनोज सिंह जयाडा 183
दीपक बड़थ्वाल 141
रश्मि खत्री 219
राजेंद्र उनियाल 122
राजकमल गोयल 66
राजकुमार दक्ष 75
रूपेश राजपूत 114
मनवर सिंह रावत 216
वीरेंद्र डंगवाल ‘ पार्थ’ 186
सुलोचना पयाल 157
हरीश थपलियाल 179
हिमांशु जोशी 199



