उत्तराखंडजंगल की आगदुर्घटना

विनसर अभ्यारण्य अग्निकांड में झुलसे एक और वनकर्मी की मौत 

-इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या हुई पांच, तीन अन्य का चल रहा उपचार, इस मामले में मुख्यमंत्री ने दो वन अधिकारियों को किया था निलंबित, एक को अटैच 

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा बिनसर वन्यजीव अभयारण्य में 13 जून को आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बुधवार को दिल्ली एम्स में वन विभाग के पांचवें कर्मचारी कृष्ण कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस अग्निकांड में झुलसे तीन लोगों का अभी भी दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है।

      बिनसर वन्यजीव विहार में 13 जून को जंगल की आग की चपेट में आने से चार वन कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसे चार के वन कर्मियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो एयर एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था। इनमें से एक वनकर्मी कृष्ण कुमार ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है की विनसर अभ्यारण्य अग्निकांड में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर डीएफओ सिविल सोयम धुव्र सिंह मर्तोलिया और वन संरक्षक (उत्तर) कोको रोसे को निलंबित कर दिया था। वहीं, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं प्रसन्न पात्रो को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय से अटैच किया गया है।

——————————

उत्तराखंड में इस साल 1696 हेक्टेयर जंगल हुआ खाक

    उत्तराखंड में इस साल फायर सीजन में अब तक 1,242 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 1696.32 हेक्टेयर जंगल की आग की वजह से पूरा उत्तराखंड प्रभावित हुआ है। अब तक गढ़वाल में 532 ,कुमाऊं में 598 और रिज़र्व फॉरेस्ट में 112 आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2022 में 2171 आग लगने की घटनाएं हुई थीं और इस वजह से 3416.2 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था। साल 2023 में 718 आग लगने की घटनाएं हुई थीं और उस वक्त 862.41 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था। साल 2024 में 1242 आग लगने की घटनाएं हुई हैं और इसमें 1696.32 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button