#uttarakhand newsउत्तराखंडशोक/श्रद्धांजलि

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

केरल में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के अग्निवीर सचिन सिंह शहीद

पौड़ी गढ़वाल: ग्राम नौगांव आसूई (ब्लॉक कल्जीखाल), जिला पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत अग्निवीर सचिन सिंह केरल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। कम उम्र में देश सेवा करते हुए उनके बलिदान की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

अग्निवीर सचिन सिंह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव नौगांव आसूई सहित पूरे कल्जीखाल क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए वीर सपूत के बलिदान को नमन किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सचिन सिंह मिलनसार और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत युवा थे। कम उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर उन्होंने पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शहीद अग्निवीर सचिन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button