उत्तर प्रदेशउत्तराखंडशोक/श्रद्धांजलि
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के चांसलर गिरिधर मालवीय नहीं रहे

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के चांसलर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 26 अमरनाथ झा मार्ग स्थित उनके बंगले में रखा गया है। गिरिधर मालवीय भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र थे। जब 2014 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था तब गिरिधर मालवीय उनके प्रस्तावक थे।
वहीं गिरिधर मालवीय गंगा की निर्मलता व हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।