मार्च में बैंकों में छुट्टियां ही छुट्टियां
देहरादून: अगर आप मार्च के महीने में बैंक से जुड़ा कोई बड़ा काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो अपनी प्लानिंग करने से पहले मार्च 2026 का कैलेंडर जरूर देख लें। त्योहारों और वीकली ऑफ के चलते मार्च में बैंकों में काम-काज की रफ्तार हल्की रहने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक की जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे।
मार्च महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से हो रही है। उत्तर प्रदेश में 2 मार्च को होलिका दहन की छुट्टी रहेगी जबकि 3 और 4 मार्च को होली त्योहारों की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 20 और 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी जिससे बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी। इसके अलावा महीने के आखिर में 26 और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टियां होंगी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर कई स्टेट में बैंक बंद रहेंगे।
राज्यों के हिसाब से बदलेंगी छुट्टियां
आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार कुछ छुट्टियां पूरे देश में एक साथ होती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। जैसे 13 मार्च को आइजोल में चापचर कुट की छुट्टी होगी, तो 19 मार्च को महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में गुड़ी पड़वा और उगादी के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।
मार्च 2026 की बड़ी छुट्टियां
2 मार्च (सोमवार): होलिका दहन (उत्तर प्रदेश)
3-4 मार्च (मंगलवार-बुधवार): होली
13 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट (मिजोरम)
17 मार्च (मंगलवार): शब-ए-कद्र (जम्मू और श्रीनगर)
19 मार्च (गुरुवार): गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नव वर्ष (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना)
20-21 मार्च (शुक्रवार-शनिवार): ईद-उल-फित्र/जुमात-उल-विदा (केरल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश)
26-27 मार्च (गुरुवार-शुक्रवार): श्री रामनवमी (अलग-अलग राज्य में)
31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती (अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली)
इन छुट्टियों के अलावा, 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 14 और 28 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।



