#uttarakhand newsउत्तराखंडस्वास्थ्य

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य खराब होने के चलते सतपाल महाराज को एम्स ऋषिकेश के जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button