अस्पतालउत्तराखंडकाम की खबरस्वास्थ्य

बदलता मौसम कर रहा लोगों को बीमार

- दून के विभिन्न अस्पतालों में ओपीडी में बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, रखें अपनों का ध्यान 

देहरादून: बदलता मौसम लोगों के लिए परेशानी लेकर आता है। इस मौसम में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मौसम में बदलाव के चलते ज्यादा लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। राजधानी देहरादून के तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अपनों का ज्यादा ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है।

मौसम के बदलने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज बुखार, जुकाम, पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इसके साथ ही कान में दर्द गले में संक्रमण की समस्या लेकर भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

  दरअसल बदलते मौसम में कुछ बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं लोगों को ज्यादा परेशान करती हैं। इसके साथ ही बदलते मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को ज्यादा होती हैं। बदलते मौसम में बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से फैलते हैं और स्किन इंन्फेक्शन की समस्या भी होती है।

————–

यह रखें ख्याल

-बदलते मौसम में बाहर का खाना खानें से बचें। घर पर बना शुद्ध भोजन ही खाएं।

-गर्म या नार्मल पानी ही पिएं और एकदम ठंडा पानी पीने से बचें।

-सर्दी जुकाम होने पर काढ़ा पिएं।

-हल्का सा भी फ्लू या वायरल का संकेत मिलने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

-गर्म कपड़े पहनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button