उत्तराखंडक्राइम

धोखा: शादी के बाद पता चला पति है समलैंगिक 

-हरिद्वार निवासी पत्नी पहुंची राज्य महिला आयोग, कार्रवाई की मांग, लड़की वालों ने दहेज में दी थी कार, 18 तोला सोना और 21 लाख कैश 

देहरादून: मेरा पति समलैंगिक है और वह रात को आइने के सामने खड़े होकर श्रृंगार करता है। यह आरोप लगाते हुए युवती ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

       मामला हरिद्वार का है। हरिद्वार निवासी युवती का कहना है कि उसकी शादी फरवरी में यमुनानगर, हरियाणा निवासी लड़के से हुई थी। शादी में उसे बुरी तरह धोखा मिला है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि लड़का समलैंगिक था तो हमारी बेटी से शादी कर उसकी जिंदगी क्यों बर्बाद की।

      उन्होंने बताया कि बेटी की अरेंज मैरिज एक परिचित के माध्यम से हुई थी। उन्होंने बताया कि दहेज में कार मांगी थी। उन्हें 21 लाख कैश और गाड़ी दी थी। बेटी को 18 तोला सोना भी दिया था। शादी में कुल मिलाकर 80 लाख रुपये खर्च किए थे। लड़की ने बताया कि शादी से पहले लड़के से मिलने के लिए कहते थे, लेकिन लड़का कभी नहीं आया। रात 10 बजे के बाद लड़की को फोन नहीं करता था और कहता था कि वह जल्दी सो जाता है।

इधर, शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए वह संबंध नहीं बनाएगा। लड़के की मां ने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। युवती ने शिकायत कर महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर किसी लड़की से शादी करना अपराध है। इसमें लड़की का कोई दोष नहीं था, उसके साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में लड़के और माता-पिता पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button