#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरचुनाव आयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की एसआईआर की तैयारियों की समीक्षा 

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों, बीएलए की नियुक्ति एवं ईसीआई द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सीईओ ने सभी जनपदों को एसआईआर की तैयारियों के दृष्टिगत 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची में शत प्रतिशत मिलान के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, उनसे बीएलओ व्यक्तिगत रुप से संपर्क कर उनकी निर्धारित कैटेगरी में मैपिंग करें। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि मतदाताओं को एसआईआर के समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ की शत प्रतिशत नियुक्ति हेतु राजनैतिक दलों के साथ पुनः बैठक की जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु ईसीआई-एनईटी ऐप पर बुक ए काल विद बीएलओ की सुविधा दी गई है, जिसके जरिए मतदाता अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीईओ देहरादून अभिनव शाह, डिप्टी डीईओ हरिद्वार फिंचाराम, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी  किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास, राज्य स्वीप नोडल विनय कुमार सहित देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button