उत्तराखंडकाम की खबर

रेस्क्यू ऑपरेशन की खुद मानिटरिंग कर रहे मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून: उत्तराखंड एक बार फिर बरसाती आपदा की चुनौतियों से उबर रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में जो हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हादसे पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और एक्शन में हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से हर पल का स्वयं अपडेट ले रहे हैं। इसी कड़ी में प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीँ राज्य आश्वंतित है की केदारनाथ में क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों के निर्माण में केंद्र भी मदद करेगा। आज काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में प्रिंट मीडिया से बातचीत में मुख्य्म्नात्री धामी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित साह व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत हुई है। जल्द ही केंद्र सरकार की मदद से क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों को ठीक कराया जाएगा।

राज्य सरकार दारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग जो आवाजाही हेतु बंद हो गए थे, खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से वर्चुअल माध्यम से वार्ता करते हुए निर्देश दिये कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को सुचारू किये जाने के प्रयास जल्द से जल्द किये जाएं। पैदल यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उनको भोजन की समुचित व्यवस्था रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button