#uttarakhand newsउत्तराखंडटीका-टिप्पणी
दीपक प्रकरण को लेकर सीएम धामी कांग्रेस पर बिफरे

देहरादून: पौड़ी गढ़वाल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कहा किअभी कुछ दिन पहले, आपके पड़ोस में, कोटद्वार में, एक घटना हुई। कोई अपने नाम के आगे कुछ भी लगाए, हमें उससे क्या लेना-देना? वे अपने नाम के आगे “मोहम्मद” जोड़ते हैं, कांग्रेस पार्टी के राजकुमार उन्हें अपने महल में बुलाते हैं और अपने समर्थकों के साथ ऐसे लोगों के लिए इफ्तार पार्टियां आयोजित करते हैं। कल, टेलीविज़न वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे। मैंने कहा, जब वह दीपक था तो आपने उसे नहीं बुलाया, लेकिन जैसे ही उसने अपने नाम के आगे “मोहम्मद” जोड़ा, आपने उसे इफ्तार पार्टी में बुलाया….”



