कांग्रेस देश विरोधी सोच का प्रतीक बन रही है
-इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सीएम धामी और महेंद्र भट्ट का बयान आया है

देहरादून: नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस पर देश की इमेज खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस नाटकीय तरीके से कांग्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म (इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026) पर भारत की इमेज खराब करने की कोशिश की है, वह बेहद शर्मनाक है। धामी ने कांग्रेस के इस विरोध को देश के सम्मान पर सीधा हमला बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां तक कहा कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक पार्टी नहीं रही, बल्कि देश विरोधी सोच का प्रतीक बनती जा रही है, जहां पूरा देश भारत की टेक्नोलॉजिकल, इकोनॉमिक और स्ट्रेटेजिक ताकत को मान रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी कन्फ्यूजन, नेगेटिविटी और झूठ का एजेंडा चला रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी पार्टी जो अपनी देश की सेना और राष्ट्रीय हितों पर सवाल उठाए, वह न सिर्फ एक कमजोर विपक्ष है, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी के लिए भी खतरा है। देश विरोधी पॉलिटिक्स करने वालों को जनता जवाब देगी।



