उत्तराखंडपुरस्कार/सम्मानपुस्तक लोकार्पणमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

जबलपुर में सम्मानित हुई जीनत एहसान, मिला कादंबरी सम्मान 

देहरादून/जबलपुर: मशहूर शायरा जीनत एहसान कुरैशी को उनके ग़ज़ल संग्रह ‘तेरी याद में’ के लिए कादंबरी सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जबलपुर की साहित्यिक संस्था कादंबरी की ओर से यह सम्मान दिया गया।

  दरअसल, संस्था कादंबरी की ओर से समूचे देश से कहानी, उपन्यास, बाल साहित्य के अतिरिक्त ग़ज़ल विधा पर भी पुरस्कार रखे गए थे। चयन समिति ने ग़ज़ल विधा में जीनत के ग़ज़ल संग्रह ‘तेरी याद में’ का भी पुरस्कार के लिए चयन किया। पिछले दिनों जबलपुर में आयोजित भव्य समारोह में जीनत को कादंबरी सम्मान से सम्मानित किया गया। मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा के ‘वाह वाह क्या बात है’ फेम जीनत का मज़ाहिया शायरी में भी कोई जवाब नहीं है। देश-विदेश में भी आप अपने क़लाम के लिए जानी जाती हैं और तमाम मुशायरों और कवि सम्मेलन में शिरकत करती रहती हैं। मशहूर कामेडियन एहसान कुरैशी की पत्नी जीनत एहसान ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। जीनत की कई किताबें किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। कादंबरी संस्था के महामंत्री राजेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में जीनत एहसान के अतिरिक्त कई और हस्तियों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
04:53