#uttarakhand newsउत्तराखंडधरना-प्रदर्शनराजनीतिक दल

महिला सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस 

- कांग्रेसियों ने हांडी में गोबर लेकर भाजपा दफ्तर का किया कूच, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

देहरादून: नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वूमेन सेफ्टी (नारी 2025) रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष और देहरादून पुलिस ने जहां इस रिपोर्ट का नकारा है तो वहीं कांग्रेस इस रिपोर्ट के आधार पर धामी सरकार को घेरने में लगी हुई है।

बुधवार तीन सितंबर को उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेले के नेतृत्व में कांग्रेसी हांडी में गोबर लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय को घेरने निकले थे। सभी कांग्रेसी नेहरू कॉलोनी और एलआईसी चौक पर एकत्र हुए, फिर वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय की तरफ कूच किया, लेकिन फव्वारा चौक के बाद समर वैली स्कूल के सामने पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।

 समर वैली स्कूल से लेकर फव्वारा चौक तक पुलिस ने कई लेयर में बैरिकेडिंग लगाए गए थे। इसके अलावा बीजेपी कार्यालय पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय जाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे ही नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप: इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन किया। ज्योति रौतेला का आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़े है। दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ़ी है।

ज्योति रौतेला का आरोप है कि दस हजार से ज्यादा महिलाओं की तीन साल में गुमशुदगी हो गई है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2500 से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म और उत्पीड़न का शिकार हुई है। इसके अलावा भी एक ताजा रिपोर्ट आई है, जिसमें देश के सबसे असुरक्षित टॉप 10 शहरों में देहरादून का नाम भी है, जो कि इस प्रदेश में डर का माहौल पैदा करता है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस की तमाम महिलाएं धरना प्रदर्शन को कर रहे हैं, ताकि इस सरकार की आंखें खुले। कांग्रेस की महिलाएं आज कहना चाहती है कि बीजेपी बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज प्रदेश में केवल डर का माहौल है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की सदस्यों का कहना है कि यह बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि देहरादून शहर असुरक्षा के मामले में लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, लेकिन सरकार उन रिपोर्ट को मानने के लिए भी तैयार नहीं है। यही वजह है कि आज महिला कांग्रेस की तमाम महिलाएं हांडी में गौबर लेकर भाजपा कार्यालय की तरफ आए हैं, ताकि भाजपा के लोगों का शुद्धिकरण किया जा सके और महिलाओं की सुरक्षा हो सके।


हरक सिंह ने नारी रिपोर्ट पर धामी सरकार को घेरा

देहरादून: बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय कूच किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत एक बार फिर एक्शन में दिखे। हरक सिंह ने कांग्रेस के बुधवार के प्रदर्शन को लीड करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान हरक सिंह रावत ने महिला सुरक्षा को लेकर धामी सरकार को घेरा।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस एक अलग जोश में नजर आ रही है। कांग्रेस के जोश में चिंगारी भड़काने का काम हरक सिंह रावत करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को वह महिला कांग्रेस के भाजपा कार्यालय कूच में नजर आए। उन्होंने अपने उसी अंदाज में पुरजोर तरीके से जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और खूब पसीना बहाया।

हरक सिंह रावत ने कहा अभी तो कांग्रेसियों का पसीना निकल रहा है। उन्होंने कहा हमें खून भी बहाना पड़ेगा तो भी हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। हरक सिंह रावत ने कहा वे महिलाओं को न्याय दिला कर रहेंगे। उन्होंने कहा आज सरकार पर महिला असुरक्षा के जो आरोप लगे यह कांग्रेस के आरोप नहीं है, ना ही यह कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है बल्कि यह आरोप भारत सरकार की महिला आयोग की रिपोर्ट है।

  हरक सिंह ने कहा उत्तराखंड में 39.6% देहरादून को असुरक्षित माना गया है। पूरे देश में उत्तराखंड को 34.6% असुरक्षित माना गया है। उन्होंने कहा हमें शर्म आनी चाहिए कि आज भाजपा का शासन है। अंकित की हत्या होती है आप भाजपा नेता पर लगता है. जितेंद्र की आत्महत्या होती है तब भी आरोप भाजपा नेता पर ही लगता है।

हरक सिंह रावत ने कहा आज उत्तराखंड की माताएं बहनें उत्तराखंड के सैनिक अगर आज नहीं जागे तो कब जागेंगे? उन्होंने कहा हमारे प्रदेश के सैनिकों ने पूरे देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के कई सपूतों ने 71 की लड़ाई और 65 की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड का जवान पूरे देश को सुरक्षित रख सकता है, लेकिन उत्तराखंड की सरकार हमारी माता बहनों को सुरक्षित करने में असफल है. उन्होंने कहा यह उत्तराखंड तीलू रौतेली की धरती है. यह वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की धरती है। यहां क्या हो रहा है?

हरक सिंह रावत ने कहा धरना प्रदर्शन करने और सड़क पर बैठने का शौक नहीं है। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो रिपोर्ट आई है उसका क्या करें? उन्होंने कहा आज जो रिपोर्ट आई है वह महिला आयोग की रिपोर्ट है। अगर यह रिपोर्ट गलत है तो सरकार को एक्शन लेना चाहिए। महिला आयोग को जेल भेजने का काम करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button