#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरसाहित्य

दर्द गढ़वाली सहित 23 साहित्यकार सम्मानित 

- लखनऊ की सामाजिक और साहित्यिक संस्था युगधारा फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन आयोजित 

हरिद्वार: लखनऊ की सामाजिक और साहित्यिक संस्था युगधारा फाउंडेशन देहरादून के प्रसिद्ध शायर दर्द गढ़वाली सहित 23 साहित्यकारों को साहित्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित किया गया। दर्द गढ़वाली को उनके दूसरे ग़ज़ल संग्रह ‘इश्क-मुहब्बत जारी रक्खो’ के लिए यह सम्मान दिया गया।

  भूपतवाला स्थित नकलंक धाम में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह के अलावा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।  मुंबई के साहित्यकार डॉ. कृपाशंकर मिश्र को साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया। इसके अलावा साहित्यकार पवन शर्मा, विजय शंकर मिश्र, सुरेश बाबू मिश्र, प्रदीप देवीशरण भट्ट, डॉ. छगनलाल गर्ग, रचना उनियाल, रूबीदास, प्रमोद झा, डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, सतेंद्र शर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण वि. सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विद्या सिंह, डॉ. सविता मोहन, इंदू अग्रवाल, शिव मोहन सिंह, सौम्या मिश्रा, रवि शुक्ल, मुकुंद नीलकंठ जोशी, बृजेन्द्र हर्ष, अर्चना झा, संजय प्रधान, हरीश रवि, नरेंद्र दीक्षित आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button