#uttarakhand newsउत्तराखंडमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

साहित्योदय की काव्य गोष्ठी में गीत-ग़ज़लों की गूंज 

कवयित्रियों को किया सम्मानित, गीतायन की दी प्रतियां, कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री इंदु अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि विद्युतप्रभा चतुर्वेदी 'मंजू' रही 

देहरादून: साहित्य जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली साहित्यिक संस्था साहित्योदय की ओर से शुक्रवार को यहां ख़ुशीराम लाइब्रेरी में काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ शायरा इंदु अग्रवाल ने की, जबकि संचालन शोभा पाराशर और अर्चना झा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री विद्युत प्रभा चतुर्वेदी ‘मंजू’ रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। वरिष्ठ कवयित्री अर्चना झा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद सम्मान समारोह हुआ और उन कवयित्रियों को सम्मानित किया गया, जो पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थीं। अनिता सोनी, अर्चना झा और नीरू गुप्ता मोहिनी को गीतायन की प्रति दी गई।

इसके बाद काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें मंचासीन अतिथियों के अलावा वरिष्ठ कवि सत्यप्रकाश शर्मा ‘सत्य’, माहेश्वरी कनेरी, निशा अतुल्य, नीरू गुप्ता, संतोष भट्ट और दर्द गढ़वाली ने गीत-ग़ज़लों से तालियां बटोरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button