#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपर्सनालिटीशिक्षासरोकारसिविल सेवा परीक्षा

अस्सी साल के बुजुर्ग ने खोला नि:शुल्क पुस्तकालय

हर्रावाल लेन नंबर चार में राज्य पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त पेटवाल ने खोला है पुस्तकालय, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया उदघाटन, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क है पुस्तकालय 

देहरादून: जिस उम्र में आदमी ईश्वर के भजन-कीर्तन में लीन होने की सोचता है, उस उम्र में एक 80 साल के बुजुर्ग ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने का सपना न केवल देखा, बल्कि उसे साकार भी कर दिखाया।

80 वर्षीय सुरेंद्र पेटवाल आज से 20 साल पहले इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्य पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया था। पेटवाल ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले कई बच्चे बहुत गरीब होते हैं और वह महंगी किताबें नहीं खरीद सकते हैं, ऐसे में वह सही से तैयारी नहीं कर पाते हैं। इन बच्चों के लिए ही उन्होंने नि:शुल्क पुस्तकालय खोला है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में कोई दिक्कत न हो।

 

Oplus_131072

हर्रावाला लेन नंबर चार में सुरेंद्रदत्त पेटवाल सार्वजनिक पुस्तकालय का उदघाटन शनिवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्रदत पेटवाल ने यह पुस्तकालय खोलकर एक उदाहरण पेश किया है। हर्रावाला क्षेत्र के बच्चे पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों का लाभ उठा सकते हैं। विधायक ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

 

 

 सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्रदत पेटवाल ने बताया कि इस पुस्तकालय में 70 हजार रुपए से ज्यादा की किताबें उपलब्ध हैं, जो उन्हें कुछ लोगों ने दान दी हैं। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि उनकी उम्र को देखते हुए वह इस पुस्तकालय के लिए एक कर्मचारी की व्यवस्था कर दें, ताकि पुस्तकालय का सही ढंग से रखरखाव हो सके। इस मौके पर  क्षेत्रीय पार्षद के अलावा रमेश पेटवाल, विजेन्द्र  पेटवाल, लक्ष्मीकांत गोदियाल, दुर्गा प्रसाद चमोली, मनीराम नौटियाल, रामस्वरूप पेटवाल, वीरेंद्र पेटवाल, संजय ठाकुर, शैलेन्द्र थपलियाल, शैला भट्ट, रश्मि दीक्षित आदि मौजूद थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button