उत्तराखंडकाम की खबरखेती-किसानी

वन्यजीवों से फसल बचाने के लिए ठोस नीति बनाने पर जोर 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

देहरादून: कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने वन्य जीवों से फसल क्षति की समस्या के निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान केंद्र पोषित योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,परम्परागत कृषि विकास योजना, सम मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, रेनफेड एरिया डैवेजपमेंट, सममिशन ऑन एग्रीकचर मैकेनाइजेशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, स्वाईल हैल्थ मैनेजमेंट, स्वाईल हैल्थ कार्ड आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारीयों केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अधिकारियों परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 296 स्टोर खुल चुके हैं। उन्होंने जैविक खेती और परंपरागत फसलों की ओर कृषकों को प्रोत्साहित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में आज एरोमा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में एरोमा सेक्टर में किसानों को अधिक से अधिक जोड़े जाने हेतु प्रयास किए जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने तराई वाले क्षेत्रों में मक्के की खेती हेतु किसानों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के सितारगंज, काशीपुर, खटीमा में मक्के के उत्पादन को बढ़ाने हेतु कार्य किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा मंडवा झिंगोरा के उत्पाद को बढ़ाए जाने के प्रयास किया जाए।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के अधिकारियों तथा ग्राम्य विकास के अधिकारियों को ज्वाइंट मीटिंग के भी निर्देश दिए। जिसमे कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित योजनाओं को क्लब कर सुनियोजित ढंग से कार्य किया जाए।

जोशी ने फसल बीमा को किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाए। मंत्री ने फार्म मशीनरी बैंक की भी जानकारी ली अधिकारियों द्वारा बताया गया की 2500 से अधिक फार्म मशीनरी बैंक तैयार किया जा चुके है।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक केसी पाठक, कैप डायरेक्टर डॉ. निपेंद्र चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button