उत्तराखंडकर्मचारी संगठननौकरियां

चुनौतियों का सामना करने को एकजुटता पर जोर 

- इंश्योरेंस कारपोरेशन इंप्लाईज यूनियन का मंडलीय अधिवेशन आयोजित, बीमा कर्मियों के हितों की सुरक्षा पर भी मंथन

देहरादून: भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे इंश्योरेंस कारपोरेशन इंप्लाईज यूनियन के मंडलीय अधिवेशन में बीमा क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि डिजिटलाइजेशन के कारण निगम में काम कम होता जा रहा है, जिसका सीधा असर नई भर्तियों पर पड़ रहा है। ठेकेदारों के माध्यम से संविदा पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं, जो किसी के भी हित में नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने यूनियन की तरफ से कर्मचारी हितों के लिए किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी।

     इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बीमा क्षेत्र निजीकरण की ओर बढ़ रहा है, जिससे स्थायी कर्मियों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। यही नहीं, बीमा क्षेत्र में निजी कंपनियों का दखल बढ़ रहा है और ऐसी स्थिति में सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। हालांकि उन्होंने संविदा कर्मियों के हित की भी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

कहा कि संविदा कर्मियों को श्रम कानून के तहत सुविधा नहीं दी जा रही है। पीएफ तक नहीं काटा जा रहा है। मुख्य वक्ता रमेश भट्ट और राजीव शर्मा ने श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ईमानदारी से श्रम कानूनों को लागू करने की पैरवी की। महिला कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा पर भी मंथन किया गया।

  अधिवेशन में मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता, प्रबंधक कार्मिक भूपेश अग्रवाल, एनपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अधिवेशन का संचालन यूनियन के अध्यक्ष जसवीर सिंह हलधर ने किया।

————————————-

जसवीर सिंह हलधर अध्यक्ष और कुलश्रेष्ठ बने मंडलीय महामंत्री

देहरादून: इंश्योरेंस कारपोरेशन इंप्लाईज यूनियन की देहरादून मंडल की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया, जिसमें जसवीर सिंह हलधर को मंडलीय अध्यक्ष और किशोर कुलश्रेष्ठ को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया।

   इसके अलावा, एनपी सिंह को मुख्य संरक्षक, अनिल शर्मा, प्रदीप थपलियाल, बीबी थापा, अनंत डबराल उपाध्यक्ष, सतीश राज, श्रीचंद कपसूरी, संदीप सिंह नेगी, नवदीप शर्मा संयुक्त सचिव, रजनी मनचंदा कोषाध्यक्ष, आरसी पांडे सहायक कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार, चंद्रभूषण सिंह व हरीश कुकरेती सांगठनिक सचिव बनाए गए। इसके अलावा, माला दास, उर्मिला बहुगुणा, अंजू रानी, मीना घिल्डियाल, सोमनाथ, अजय आनंद, प्रदीप यादव, पीपी ढ़ौंढ़ियाल, अनिल झिल्डियाल, संजय गुप्ता, अमित कुमार, सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, एनएस रावत और राधा रानी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button