उत्तराखंडराजनीति

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत कांग्रेस छोड़ फिर से भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड भी होंगे शामिल : सूत्र

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दून दौरे के दिन पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। आज रविवार को पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता शैलेन्द्र रावत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे। उत्तरकाशी जिले से जुड़े कांग्रेस के पूर्व विधायक की भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।

पुष्ट खबर यह है कि कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत आज फिर से भाजपा में शामिल होंगे। 2007 में कोटद्वार विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते शैलेन्द्र रावत 2012 के बाद में कांग्रेस में चले गए थे।

2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रावत की बजाय तत्कालीन सीएम बीसी खंडूडी को कोटद्वार से चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में खंडूडी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी से हार गए थे।

खंडूडी की हार की वजह से भाजपा 2012 में सरकार बनाने से रह गयी थी। भाजपा को 31 व कांग्रेस को 32 सीट मिली थी। खंडूडी की इस हार को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा ने शैलेन्द्र रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावतहालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव के समय फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके बाद शैलेन्द्र रावत ने 2017 व 2022 में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए।

इस बीच, शैलेन्द्र रावत को भाजपा ने एक बार फिर पार्टी में आने का न्योता दिया। रावत की आज भाजपा में जॉइनिंग होगी।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें कोटद्वार नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ाया जाएगा। रावत के भाजपा में आने के बाद कोटद्वार व यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा को मजबूती भी मिलेगी।

रविवार की दोपहर भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत व विभिन्न जिलों के कई अन्य नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता लेंगे।इसके अलावा पूर्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के बेटे राजीव कंडारी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे इसके अलावा गिरीराज उनियाल समेत कई लोग आज भाजपा के होंगे।

(साभार अविकल उत्तराखंड)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button