#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरप्रेरणादायक/मिसालस्वास्थ्य

फ्री मेडिकल कैंप में सैकड़ों लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच 

उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ़ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज़, देहरादून में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच आयोजन

देहरादून : राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ सैंगुइन वी केयर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को कारगी चौक के पास केके टावर स्थित उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल आफ मीडिया एंड एडवांस स्टूडीज (यूएचएसएमएएएस) में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आमजन की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, रोगों की समय पर पहचान तथा रोकथाम आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाना था।

शिविर में लोगों को वजन प्रबंधन, रक्तचाप नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य, त्वचा स्वास्थ्य, हड्डी एवं जोड़ देखभाल, पाचन स्वास्थ्य, रक्त शर्करा नियंत्रण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली एवं खान-पान संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. नवनीत बडोनी एवं उनकी टीम ने न केवल लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, बल्कि हड्डी-जोड़ों, त्वचा, पाचन एवं सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जागरूकता भी फैलाई। उन्होंने लोगों को नियमित जाँच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर यूएचएसएमएएएस की संस्थापक एवं निदेशक डॉ. कंचन नेगी ने कहा हमने अपना जीवन सामाजिक कार्य और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज की नींव है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से हम लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता और आवश्यक मार्गदर्शन पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। हम आगे भी निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे और समाज की सेवा करते रहेंगे। शिविर में डॉ. केएस नेगी, सुशीला नेगी, रविंद्र सिंह नेगी, अगस्त्य नेगी, धनबीर बिष्ट, सुनीता बिष्ट, आयुषी चौहान, आंचल बिष्ट, केशव, हरि ओम, आयुष, दीपांशु, प्रियांशु, नित्यानंद डोभाल, बीरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button