#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबर

प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देगी इंडिगो 

- कुछ चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी यह राहत

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे का एलान किया है। हालांकि, यह राहत सिर्फ कुछ चुनिंदा यात्रियों को ही मिलेगी।

इंडिगो ने कहा है कि अगर यात्रियों ने अपने टिकट किसी ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है तो उनके रिफंड के लिए सारी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, एयरलाइन के पास सिस्टम में ऐसे यात्रियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में वे यात्री इंडिगो की ईमेल आईडी- customer.experience@goindigo.in पर जानकारी दे सकते हैं। हम उनकी सहायता जारी रखेंगे।

इंडिगो ने आगे कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को हमारे साथ यात्रा करने वाले लोगों का अनुभव खराब रहा और वे कई घंटों तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इनमें से कई लोग जबरदस्त भीड़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये के ट्रैवल वाउचर मुहैया कराएंगे। ये ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो के साथ किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

इंडिगो ने साफ किया कि यह अतिरिक्त मुआवजा है। एयरलाइन के मुताबिक, वह सरकार की गाइडलाइंस के तहत उन उपभोक्ताओं को 5000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिनकी उड़ानें जानकारी दिए बिना डिपार्चर टाइम से 24 घंटे के अंदर रद्द की गईं।

इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक, उसके प्रतिदिन 3 लाख 20 हजार यात्री हैं। यह एयरलाइन हर दिन 2300 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। इन तीन दिनों के आंकड़े जुटाए जाएं तो सामने आता है कि इन दिनों में सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिनसे हजारों यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं। ऐसे में एयरलाइन पर इन ट्रैवल वाउचर से ही सैकड़ों करोड़ का बोझ पड़ने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button