साहित्यिक सेवा के लिए कामेश और क़दीर सम्मानित
शुभम मेमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित

बरेली : शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में ख़ुशलोक सभागार में आयोजित किया गया। संचालन ग़ज़लराज ने किया। मां शारदे की वंदना सत्यवती सिंह सत्या ने की।
इस अवसर पर कामेश पाठक (बदायूं) और क़दीर आलम (मुरादाबाद) को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मंच पर अध्यक्ष विनय साग़र जायसवाल के अतिरिक्त एस के कपूर, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, तलत शम्मी, फ़ईम क़रार सहित दोनों सम्मानित विभुतियों ने रौनक़ बख़्शी।
काव्यगोष्ठी में इनके अलावा अपनी उपस्थिति दर्ज करने वालों में मुख्य रूप से रहे शैलेन्द्र मिश्रा देव, अहमद नबी अमजदी जी (दोनों बदायूं) राम स्वरूप गंगवार, दीपक मुखर्जी,पी के दीवाना , रामशंकर शर्मा प्रेमी, प्रताप मौर्या मृदुल, प्रकाश निर्मल, रामधनी निर्मल, डाक्टर अखिलेश कुमार गुप्ता,शमशुल हसन आदि। अंत में संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।