उत्तराखंडपर्सनालिटी
कोश्यारी बीमार, सीएम ने पूछी कुशलक्षेम

देहरादून/नई दिल्ली: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को खराब स्वास्थ्य के कारण भर्ती कराया गया है।
पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खराब स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हॉस्पिटल पहुंचे और उनकी कुशल-क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो इन दिनों दिल्ली में है, ने अपने X हेंडल में लिखा। …… “आज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।