#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपर्यटनशासन-प्रशासन

परंपरागत शैली में विकसित किया जा रहा कुठालगेट

-जनमन, पर्यटकों को सुगम सुविधा, लोक परम्परा सस्कृति, पहाड़ी शैली के दर्शन, डीएम कर चुके हैं स्थलीय निरीक्षण, स्वयं कर रहे हैं मॉनिटिरिंग, हर हाल में मानसून तक पूरा होगा काम

देहरादून :  कुठाल गेट सहित शहर के अन्य चौक चौराहों के विस्तारीकरण, सुधारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर पर गतिमान है। डीएम स्वयं इन कार्यों की अपने स्तर पर मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। कुठालगेट को परम्परागत शैली के साथ विकसित कर भव्य बनाया जा रहा है। डीएम सविन बंसल मुख्यमंत्री के ‘‘संस्कृति परम्परा’’ संवर्धन के साथ विकास की अवधारणा के संकल्प को फलीभूत कर रहे हैं। कुठालगेट सौन्दर्यीकरण, साइड रोड कार्य युद्धस्तर पर जारी, मानसून पूर्व समयावधि तय की है, जिससे जनमन, पर्यटकों को सुगम सुविधा, लोक परम्परा सस्कृति, पहाड़ी शैली के दर्शन हो सकेंगे। जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटना में आएगी कमी, लाखों पर्यटक धरोहरों, पर्वतीय संस्कृति संजोकर ले जाएंगे।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की डेडलाईन तय की है। निर्धारित समयावधि में हरहाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है शहर के चौक निर्माण, पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण व साईड रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहली बार ट्रैफिक सुगमता, जनसुरक्षा एवं पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ होंगे साथ ही कुठालगेट एवं अन्य चौहारों पर एकसाथ उच्च स्तर आधुनिकरण की ओर बढ रहे हैं, जिनके मानसून पूर्व कार्य पूर्ण हो जाएगा। डीएम ने ज्वानिंग के दूसरे माह से डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तैयार कर लिया था। डीएम निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। शहर के चौराहों पर नवीन अवधारणा का परिचय देते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड निकाल दी, जिससे यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी। डीएम के ठेकेदार एवं अधिकारियों को कार्यस्थल पर मैन, मटिरियल, मशीनरी को डबल करने के सख्त निर्देश है तथा हरहाल में मानसून से पहले कार्य पूर्ण किये जाने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button