केदारनाथ में बर्फबारी से जिंदगी कंपकंपाई

देहरादून: शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में आए बदलाब के चलते केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि, धाम समेत पूरे जनपद में आसमान में बादल छाए रहने मौसम ठंडा रहा। जनपद में शीतलहर का प्रकोप बने रहने से जिंदगी कंपकंपा उठी।
शुक्रवार को सुबह के समय केदारनाथ मौसम ठीक था, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया। देर शाम से केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान केदारनाथ धाम में बर्फबारी की गति धीमी रही। उम्मीद जताई जा रही है कि रात को धाम में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।
लोगों ने अलाव भी जलाए
जिला मुख्यालय सहित जनपद के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह के समय हल्की धूप खिली रही, जबकि दोपहर बाद सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम ठंडा होने से जनपद के कई कस्बों में लोगों ने अलाव भी जलाए गए।
चोटियों पर हिमपात शुरू
केदारनाथ में वुड स्टोन के प्रभारी सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की शुरुआत होना राहत की बात है।



