उत्तराखंडराजनीतिराजनीतिक दलराज्यसभा चुनाव
महेंद्र भट्ट होंगे उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार
भाजपा ने राज्यसभा के लिए नौ उम्मीदवार किए घोषित

नई दिल्ली/देहरादून: भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से घोषित कर दिए हैं।
भाजपा ने इस बार अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया है। महेंद्र भट्ट इस समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है साथ ही पिछले लंबे समय से वह भाजपा के अलग-अलग पदों में रह चुके हैं। इससे पहले अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा के सांसद थे। वहीं जिन सात लोगों पर भाजपा ने भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है उनमें से सिर्फ सुधांशु त्रिवेदी ही एक है जो इससे पहले राज्यसभा के सांसद थे।