उत्तराखंडकर्मचारी संगठन

उत्तराखंड सहायक लेखाधिकारी संघ के अध्यक्ष बने मनोज बडोनी

गौरव होटल में आयोजित बैठक में हुआ चुनाव

देहरादून: राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात सहायक लेखा अधिकारियों के “उत्तराखंड सहायक लेखाधिकारी संघ” की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील चौक स्थित गौरव होटल में संगठन के वरिष्ठ सदस्य कैलाश चंद्र बेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई l सभा का संचालन नवीन जोशी ने किया l बैठक में संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा किए जाने के साथ-साथ संगठन की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन की अंतरिम कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें मनोज बडोनी अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-राजेश सती, महासचिव- भूपेश पांडे, कोषाध्यक्ष- विजय बिष्ट, संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी नवीन जोशी, सह सचिव वृंदावन कुमार सिंह उपाध्यक्ष (गढ़वाल) विद्यासरण, उपाध्यक्ष (कुमाऊं) सुरेश चंद्र पंत, संगठन मंत्री (गढ़वाल) हरिमोहन भंडारी, संगठन मंत्री (कुमाऊं) शिवराज सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री राजेश कुमार, ऑडिटर रमेश बेलवाल एवं सलाहकार- नवनीत शेखर जोशी मनोनीत किए गए l अंत में सभा अध्यक्ष ने धन्यवाद व्यापित किया।

बैठक में हरिमोहन भंडारी, धर्मेंद्र रावत, साहब सिंह रागढ़, चंद्रप्रकाश, हरीश कुमार नाथ, अरविंद कुमार शर्मा, वृंदावन कुमार सिंह, विजय बिष्ट, शिवशरण नौटियाल, दीपक चंद्र आर्य, शेखर चंद्र सिंह रौतेला, गणेश डंगवाल, डॉ0 सुदेश जुगराण आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया l

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button