उत्तराखंडजनसमस्या/परेशानी

नीती घाटी में भारी भूस्खलन, हाईवे बंद 

गोपेश्वर : उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है, जिससे नदियां उफान पर हैं, तो वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ के मलबे गिर रहे हैं। चमोली जिले में पहाड़ी टूटने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो नीती घाटी का बताया जा रहा है, जहां पहाड़ी से बड़ा भूस्खलन हुआ है।

इस लैंडस्लाइड के बाद नीती घाटी को जोशीमठ से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद भी बंद हो गया है।

पहाड़ी का हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गया है और सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तराखंड में पहले से ही हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं सामने आई है, जिससे क्षेत्र में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। निवासियों को सावधानी बरतने और घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

   लैंडस्लाइड के बाद हाईवे को जल्द से जल्द खोला जा सके। लैंडस्लाइड नीती घाटी में लाता के पास हुआ है। कल से वहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते हाईवे बंद है। सुबह तक हाईवे आवाजाही के लिए सुचारू होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button