उत्तराखंडनई दिल्लीमोदी मंत्रिमंडल

मोदी ने पुराने चेहरों को फिर सौंपे बड़े मंत्रालय 

-अमित शाह गृहमंत्री तो राजनाथ फिर रक्षा मंत्री बनाए गए, अजय टम्टा को नितिन गडकरी के अधीन सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। कई पुराने चेहरों को फिर वही बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री बना दिया गया है, वहीं उनके साथ हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को सड़क परिवहन का ही राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

  इसके अलावा, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय सौंप दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को इस बार कृषि मंत्रालय दिया गया है। रक्षा मंत्री एक बार फिर राजनाथ सिंह को ही बनाया गया है। इसी तरह वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण के पास ही रहेगा। जीतन राम मांझी को उद्योग मंत्री बना दिया गया है, शोभा करंदलाजे को इसी मंत्रालय का ही राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है, पिछली बार यह अनुराग ठाकुर के पास था। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान अभी भी देश के शिक्षा मंत्री बने रहने वाले हैं। अमित शाह के पास भी गृह मंत्रालय रहेगा, वहां भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

 

इसके अलावा, भाजपा की ही अन्नपूर्णना देवी को बाल और विकास मंत्रालय इस बार दिया गया है। पिछली सरकार में स्मृति ईरानी ने यह मंत्रालय संभाल रखा था, लेकिन इस बार अन्नपूर्णना देवी को यह बड़ा मौका दिया गया है। जेडीएस के कुमार स्वामी के पास भारी उद्योग मंत्रालय चला गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंप दिया गया है, मोदी के पहले कार्यकाल में भी उनके पास यह मिनिस्ट्री मौजूद थी। इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है, उसने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री छिन गई है। जयंत सिन्हा को भी बड़ी भूमिका दी गई है, वे शिक्षा राज्य मंत्री बना दिए गए हैं, यानी कि धर्मेंद्र प्रधान के साथ उन्हें तालमेल बैठाकर चलना होगा।

   जेडीयू की तरफ से ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है, चिराग पासवान को खाद्य प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। मनसुख मंडाविया इस बार स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, उन्हें खेल मंत्रालय दिया गया है, साथ में श्रम मंत्रालय भी जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button