
ताइपे: ताइवान में बुधवार सुबह भीषण भूकंप से तबाही मच गई। भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई जा रही है। अब तक एक व्यक्ति की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिसके कारण ताइवान में भारी नुकसान हुआ है। इस शक्तिशाली भूकंप से इमारतें ढह गईं और पूरा द्वीप प्रभावित हुआ है। ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अनुमान लगाया कि यह 7.5 थी।”
ताइपे के भूकंप विज्ञान केंद्र के प्रमुख के अनुसार यह भूकंप 25 वर्षों में अब तक का सबसे शक्तिशाली था।
सोशल मीडिया जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन में इमारतें अपनी नींव से हिल रही हैं, राजधानी ताइपे में भी झटके महसूस किए गए।
ताइवान के हुआलिएन में भूकंप से प्रभावित इमारतों में लोग फंसे हुए हैं। ताइवान के पूर्वी तट पर कई चट्टानें और भूस्खलन देखने को मिले।