उत्तराखंडराजनीतिराजनीतिक दल

घाटी में कमल खिलाने को तैयार है जनता

मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत के समर्थन में की जनसभा

देहरादून/जम्मू: चीची माता की भूमि साम्बा, जम्मू कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर प्रभारी तरूण चुघ के साथ सम्मिलित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों से मिले आशीर्वाद और स्नेह से मन अभिभूत हो गया।

साम्बा निवासियों के प्रेम और अपार समर्थन से यह सुनिश्चित है कि जम्मू और कश्मीर की जनता का विश्वास पूरी तरह से भाजपा के साथ है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में ही कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई जिसके फलस्वरूप यहाँ की जनता विकास और प्रगति की मुख्य धारा से जुड़ रही है।
आज कश्मीर में न्यूनतम आतंकवाद और अधिकतम पर्यटन है। युवाओं के हाथों में हथियार नहीं, बल्कि हुनर है। लाल चौक पर बुलंदी से तिरंगा लहरा रहा है। यहाँ की राष्ट्रवादी जनता इस चुनाव में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की विभाजनकारी सोच को हराने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button