उत्तराखंडमुख्यमंत्री घोषणाराजनीतिराजनीतिक दल

भाजपा के विकास मॉडल पर मुहर लगाएगी हरियाणा की जनता: धामी

बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाला रोड शो

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बल्लभगढ़ में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के समर्थन में रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के विकास माडल पर मुहर लगाएगी। मुख्यमंत्री धामी के बल्लभगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने क्रेन के जरिए उन पर फूल बरसाए। रोड शो के दौरान लोगों की तरफ से किए गए स्वागत और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने बल्लभगढ़ की जनता का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध किया है। हरियाणा में विकास के मामले में कई कीर्तिमान स्थापित हुई। उन्होंने जनता से पांच अक्तूबर को मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जनता एक बार फिर भाजपा को भारी समर्थन देगी। कहा कि चुनाव जीतने के बाद डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, परिवहन और युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button