#uttarakhand newsउत्तराखंडमुशायरा/कवि सम्मेलनसाहित्य

कवियों ने गीत-ग़ज़लों से बांधा समां 

बरेली : शुभम् साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन मशहूर शायर विनय साग़र जायसवाल की अध्यक्षता में किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहीं मीरा प्रियदर्शिनी तथा विशिष्ट अतिथि रहीं डाक्टर मिथिलेश राकेश मिथिला। संचालन मशहूर शायर ग़ज़लराज ने किया।
माँ शारदे की वंदना मीरा प्रियदर्शिनी ने की।
इस अवसर पर जाने माने कवि डाक्टर मुकेश मीत को उनके साहित्यिक योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में ठाकुर राम प्रकाश सिंह ओज, रामकुमार अफ़रोज़, बिजेंद्र अकिंचन,कमल कान्त श्रीवास्तव, हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत,मनोज सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, हरिकांत मिश्रा चातक आदि ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button