
देहरादून: सोमवार मध्य रात्रि मोहकमपुर फ्लाइओवर में यूटिलिटी की टक्कर से बाइक सवार सिपाही पंकज जोशी की मौत हो गई। नेहरू कालोनी पुलिस ने यूटिलिटी चालक आशीष नेगी निवासी बालावाला को गिरफ्तार कर लिया है। पौड़ी गढ़वाल के ग्राम दयाल गांव निवासी पंकज जोशी वर्ष 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे।