#uttarakhand newsउत्तराखंडकानूनक्राइमचर्चा मेंन्यायालयपुलिस-प्रशासनराजनीतिराजनीतिक दल

उत्तराखंड में वीआईपी गट्टू के चक्कर में सियासत गरमाई

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा है मामला, गोदियाल ने दिल्ली तो हरदा ने दून में खोला मोर्चा 

देहरादून: उत्तराखंड के सर्द मौसम में सियासत गरमा गई है। मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा है, जिसे लेकर बीते दिनों भाजपा से निष्कासित सुरेश राठौर की कथित पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर खुलासा किया। इस वीडियो में महिला ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी गट्टू का जिक्र किया। उन्होंने वीडियो में बताया कि गट्टू बीजेपी का बड़ा नेता है।

महिला के इस खुलासे के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. इसे लेकर आज कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जमकर हमला बोला। दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणेश गोदियाल ने बीजेपी पर सवाल उठाए। साथ ही गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किये। गणेश गोदियाल ने राज्य की धामी सरकार पर भी हमला बोला।

गणेश गोदियाल ने कहा, धामी सरकार ने बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाने की कोशिश की है। उन्होंने महिला के वीडियो का हवाला देते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट पर की गई बुलडोजर की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी ताकत सिर्फ अपराधियों को बचाने में लगाई। इतना ही नहीं, जो एसआईटी बनाई गई उसने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाए गवाहों को धमकाया, सबूत मिटाने वालों को बचाया गया। अब जब इस मामले में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, तो पूरी धामी सरकार अपने नेताओं को बचा रही है और खामोश बैठी हुई है।

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत भी हमलावर मोड में हैं। देहरादून में इस मामले पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने एक ही अपराध नहीं किया है। अंकिता हत्याकांड, सिर्फ एक हत्याकांड नहीं है, यह उत्तराखंड के स्वाभिमान की हत्या है। उन्होंने कहा उस दिन उस रिजॉर्ट में उत्तराखंड के स्वाभिमान पर बुलडोजर चलाया गया। हरीश रावत ने कहा, आज अंकिता भंडारी हत्याकांड में सत्य निकलकर सामने आ गया है। भाजपा के ही लोग ‘गट्टू’ को लेकर अंकिता पर दवाब डाल रहे थे। गट्टू को स्पेशल सर्विस देने के लिए जोर दिया जा रहा था।

हरीश रावत ने कहा जो हम कह रहे थे वीआईपी कौन है? अब पता चला कि वो गट्टू है। हरीश रावत ने कहा गट्टू अब सामने आ गया है। उन्होंने कहा, भाजपा सब चीजों से ध्यान हटाने के लिए कई प्रपंच कर रही है। इसके लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button