#uttarakhand newsपुरस्कार/सम्मानसाहित्य
कवि सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ को कविता लेखन प्रतियोगिता में मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून: वरिष्ठ साहित्यकार और राष्ट्रीय कवि संगम के महानगर देहरादून इकाई के महामंत्री सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ को हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें एक समारोह में सम्मानित किया गया।
भारत सरकार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), देहरादून द्वारा भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के तत्वावधान में हिन्दी अधिकारी डाॅ. सोमेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में नवंबर 2024 में कविता-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सतेन्द्र शर्मा प्रथम आए। गुरुवार को भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक और पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. हरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ साहित्यकार/राजभाषा विशेषज्ञ मुनिराम सकलानी द्वारा सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ को पुरस्कार दिया गया।