#uttarakhand newsउत्तराखंडराजनीतिराजनीतिक दल

राजकुमार ठुकराल और भीमलाल आर्य समेत कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल 

देहरादून/नई दिल्ली: सियासी सरगर्मी के बीच शनिवार को कांग्रेस ने एक साथ भाजपा के कई बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इनमें कई पूर्व विधायक शामिल हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने का ये कार्यक्रम कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में संपन्न हुआ। इन सभी नेताओं को उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस में शामिल कराया।

उत्तराखंड के जिन 6 नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की, उनमें भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, बसपा के पूर्व विधायक नारायण पाल, टिहरी की घनसाली सीट से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, रुड़की नगर निगम के पूर्व मेयर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और भीमताल से बीजेपी नेता लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और काजी निजामुद्दीन भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button