#uttarakhand newsउत्तराखंडकाम की खबरपुरस्कार/सम्मानमुशायरा/कवि सम्मेलन

देहरादून के कवि सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ समेत कई लोग सम्मानित 

बिजनौर: ब्राह्मण महासभा बिजनौर के तत्वावधान में भारत रत्न महामना मालवीय तथा अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के कार्यक्रमों की श्रंखला में यहां जैन धर्मशाला में कवि सम्मेलन एवं पत्रकार प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया। इसमें देहरादून के कवि सतेन्द्र शर्मा ‘तरंग’ को उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु सम्मानित किया गया।
पं. अमर शर्मा जी की अध्यक्षता तथा डॉ. अशोक शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम, पं. मदनमोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी जी चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। आचार्य पं. हीरामणि भारद्वाज, आचार्य शिवकुमार शात्री, पं. अंबरीश शर्मा, पं. रानू पंडित, पं. विजय कौशिक तथा पं. चेतन शर्मा ने मंत्रोच्चार किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। धामपुर से पधारी कवयित्री शुचि शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बदायूँ से पधारे कवि अरुण दीक्षित ‘स्वच्छंद’ ने समसायिक विषयों पर चुटीली व्यंग्य रचनाओं से ध्यान आकर्षित किया। धामपुर से पधारी कवयित्री विनोद शर्मा ने मधुर गीतों से सबका मन मोह लिया। शुचि शर्मा ने ज्ञानवापी पर आधारित ओज की रचना सुनाकर माहौल को सुगंधित कर दिया। बिजनौर के ही कवि डॉ० अशोक शर्मा ने सममायिक दुमदार दोहों के द्वारा खूब तालियाँ बटोरीं।
अंत में देहरादून से पधारे कवि सतेंद्र शर्मा ‘तरंग’ ने अटल जी तथा मालवीय जी के चरित्र पर आधारित दोहा तथा कुण्डलिया छंद में उत्कृष्ट रचनाओं के द्वारा दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व का बखान किया, जिसकी श्रोतागणों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पत्रकारों बंधुओं अवनीश गौड़ (प्रयाण), श्री राजनारायण कौशिक (दैनिक जागरण) तथा विपिन भारद्वाज (सांध्य दैनिक चिंगारी) को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पं. सजय हरित, पं. अशोक कुमार शर्मा, पं. ललित कुमार शर्मा एडवोकेट, पं. मयंक पाराशर, पं. आमोक दीक्षित, पं. मनन भारद्वाज, पं. एकांत कौशिक, पं. विजय कुमार शर्मा, श्रीमती निधि बाला शर्मा, बबीता शर्मा, वैशाली शर्मा, रंजना हरित आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर पं. महेशचंद शर्मा, डॉ. सतेंद्र अंगीरस, डॉ त्रिलोकचंद शर्मा, पं. आलोक भारद्वाज, डा. एम.पी. मणि, पं विभोर कौशिक एडवोकेट, पं तुषार शर्मा, शशीबाला शर्मा, मीनम शर्मा, शशी शर्मा, दीपा शर्मा, गीता आदि सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं तथा बहनों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button